Move to Jagran APP

सीबीएसई दसवीं का परिणाम : बिजनेस मैन के बेटे हरगुनप्रीत सिंह ने जिले में किया टाप

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार की दोपहर को दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 07:00 AM (IST)
सीबीएसई दसवीं का परिणाम : बिजनेस मैन के बेटे हरगुनप्रीत सिंह ने जिले में किया टाप
सीबीएसई दसवीं का परिणाम : बिजनेस मैन के बेटे हरगुनप्रीत सिंह ने जिले में किया टाप

संस, अमृतसर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार की दोपहर को दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें सीनियर स्टडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी और कारोबारी के बेटे हरगुनप्रीत सिंह ने 500 में से 499 अंक (99.8 प्रतिशत) अंक हासिल कर जिले में टाप किया है। वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल की काशवी अग्रवाल 498 अंक (99.6 प्रतिशत) के साथ दूसरे, डीएवी स्कूल की रूप अमनदीप, काव्या गुप्ता, शरण्य मल्होत्रा 497 अंक (99.4 प्रतिशत) लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

loksabha election banner

कोरोना महामारी के कारण विद्यार्थियों की परीक्षाएं सीबीएसई ने निरस्त कर दी थीं। इसके बाद सीबीएसई ने वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड घोषित कर दिया था। इसी मानदंड के आधार पर परिणाम जारी किया गया। जिले में 40 के करीब सीबीएसई स्कूल हैं और 10वीं में छह हजार बच्चे पढ़ते हैं जिनका परिणाम घोषित हुआ है।

हालांकि सीबीएसई ने कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जिस कारण ऐसे बच्चों की संख्या कितनी है, यह साफ नहीं हो पाया। विद्यार्थियों ने भी नतीजों पर संतुष्ट जाहिर की। बच्चों का कहना है कि उन्होंने सख्त मेहनत की और आखिर उन्हें इसका फल मिला है। अब वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए उसी स्ट्रीम को चुनेंगे जिसमें वह रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण ने टाप करने वाले विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी सफलता का मंत्र और भविष्य के बारे में बातचीत की। अंक : फ‌र्स्ट - 99.8 प्रतिशत - हरगुनप्रीत सिंह

पिता : अमृतप्रीत सिंह (बिजनेसमैन)

माता : गुरमीत कौर (हाउस वाइफ)

पता : अजीत नगर सुल्तानविड रोबोट इंजीनियर बनने का सपना

हरगुनप्रीत सिंह ने बताया कि वह आर्टिफिशियल या रोबोट इंजीनियर बनकर दुनिया में नाम कमाना चाहता है। उसने बताया कि वह अपनी आगे की पढ़ाई नान मेडिकल स्ट्रीम से करेगा। रोजाना छह से सात घंटे स्टडी करता था। सफलता का राज उसने कड़ी मेहनत को बताया। इसके जरिये हर मुकाम पाया जा सकता है। हरगुनप्रीत के दादा ज्ञानी चेत सिंह श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार व श्री दरबार साहिब अमृतसर के पूर्व हेड ग्रंथी भी रह चुके थे। उसने बताया कि मैथ व साइंस को उसने एक्स्ट्रा समय दिया। अंक : सेकेंड (99.6 प्रतिशत) काशवी अग्रवाल

पिता : मोहित अग्रवाल (बिजनेस मैन)

माता : शिखा अग्रवाल (हाउस वाइफ)

पता : न्यू गार्डन कालोनी सर्कुलर रोड

बिजनेस में करियर बनाएंगी काशवी

काशवी अग्रवाल ने बताया कि वह कामर्स स्ट्रीम में आगे की स्टडी करेंगी। उसके बाद बिजनेस वूमेन बनने का लक्ष्य है। उसकी कोशिश रहेगी कि वह बीबीए करे। उसने बताया कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। वह चाहती है कि अपने काम से अपने माता-पिता का नाम रोशन करे। इसके लिए वह जीतोड़ मेहनत भी करेगी। काशवी ने बताया कि उसने लगातार कई-कई घंटे पढ़ाई की है। वह एक समय पर एक ही चीज पर फोकस करती है। अंक : थर्ड (99.4 प्रतिशत) - रूप अमनदीप

पिता : अमनदीप सिंह (डाक्टर)

माता : मंदीप कौर (डाक्टर)

पता : बसंत एवेन्यू

डाक्टर माता पिता की संतान बिजनेस में हाथ दिखाने के लिए आतुर

रूप अमनदीप ने बताया कि वह आगे कामर्स स्ट्रीम से पढ़ाई जारी रखेगी। उसके बाद बीबीए करेगी। माता-पिता डाक्टर हैं लेकिन उसका रुझान बिजनेस की तरफ है। वह बिजनेस में हाथ दिखाकर दुनिया में नाम कमाना चाहती है। उसे रिलेक्स होने के लिए बैडमिटन खेलना पसंद है। उसके अलावा गाने सुनना उसे पसंद है। दसवीं में आए अंकों से वह बहुत खुश है। उसने निरंतर पांच-छह घंटे तक पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया है। अंक: थर्ड (99.4 प्रतिशत) शरण्य मल्होत्रा

पिता : नितिन मल्होत्रा (बिजनेस मैन)

माता : नीतू मल्होत्रा (टीचर)

पता : गोपाल नगर मजीठा रोड

शरण्य की केमिकल इंजीनियर बनने की ख्वाहिश

शरण्य ने बताया कि वह केमिकल इंजीनियर बनेगा। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए जीतोड़ मेहनत भी कर रहा है। दसवीं में आए अच्छे अंक उसकी मेहनत का परिणाम हैं। उसने निरंतर पांच-छह घंटे स्टडी की। रिलेक्स होने के लिए प्ले गेम्स खेलता है। उसने बताया कि केमिकल इंजीनियर बनने के अलावा वह आइएएस बनने के लिए भी अवसर की तलाश करेगा। आगे की पढ़ाई नान मेडिकल स्ट्रीम में करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.