विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Birthday PM Modi: सेवा पखवाड़े के साथ मनाया जाएगा पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

Published: Mon, 16 Sep 2024 09:42 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस दौरान ...और पढ़ें

सेवा पखवाड़े के साथ मनाया जाएगा पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन।
सेवा पखवाड़े के साथ मनाया जाएगा पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। भाजपा अमृतसर शहरी के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाए जाने को लेकर संगठनात्मक बैठक भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में की।

हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दस वर्षों में देश की आन-बान-शान तिरंगे को उस मुकाम पर ला खड़ा किया है जिसे आज सारा विश्व सैल्यूट कर रहा है। आज विश्व भर के दिग्गज देश भारत से मित्रता करने के लिए खुद आगे आते हैं। उनके पर भारतीय जनता पार्टी देश भर में 2014 से सेवा पखवाड़ा मनाती आ रही है।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश भर में भाजपा यह पखवाड़ा पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाएगी। हरविंदर सिंह संधू ने सेवा पखवाड़े को दौरान मनाए जाने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनकी देखरेख के लिए भाजपा पदाधिकारियों की जिम्मेवारियां भी लगाईं।

संधू ने कहा कि 17 से 19 सितंबर को रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 18 से 24 सितंबर तक स्कूलों तथा अस्पतालों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। 23 सितंबर को आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ वाले दिन प्रत्येक विधानसभा में 70 वर्ष से उपर की महिलाओं के लिए नि:शुल्क जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

सेवा पखवाड़े के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व संबंधी जिला एवं मंडल स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। 17 से 2 अक्टूबर तक ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ लगाए जाएंगे। बच्चों कला तथा संस्कृति से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

25 सितंबर को प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती बूथ स्तर तक मनाई जाएगी और इस दौरान सभी कार्यकर्त्ता बूथ पर जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का चित्र लगा कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

इस मौके पर भाजपा जिला महासचिव मनीष शर्मा, सलिल कपूर, संजीव कुमार, विधानसभा इंचार्ज डा. राम चावला, कुमार अमित, आनंद शर्मा, गुरप्रताप सिंह टिक्का, जसपाल सिंह शंटू, मीनू सहगल, परमजीत सिंह बतरा, सरबजीत सिंह शंटी, रीना जेटली, राजीव भगत, मनिंदर सिंह ठेकेदार, गौरव भंडारी, विक्की कपूर, सतीश पुंज आदि उपस्थित थे।

धूमधाम से मनाया जन्मदिन

 मटियाला विधानसभा क्षेत्र के घुमनहेडा, नजफगढ़, में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर एक भव्य हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। ठाकुरद्वारा मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस विशेष हवन में विद्वान आचार्य और सिद्ध पंडितों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता राव सतवीर सिंह ने बताया की "कार्यक्रम में लगभग 7000 से अधिक श्रद्धालु सम्मिलित होकर नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वचन प्रदान किया।

इसके कार्यक्रम के दौरान समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली क्षेत्र की महिलाओं और वृद्धजनों का विशेष सम्मान भी किया गया।