हैकरों ने एसबीआइ के खाते से 3.47 लाख निकाले
स्टेट बैंक आफ इंडिया से हैकरों ने कुछ दिन पहले गुरप्रीत सिंह नाम के व्यक्ति के खात से लाखों रुपये उड़ा लिए।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) छेहरटा शाखा से हैकरों ने कुछ दिन पहले गुरप्रीत सिंह नाम के व्यक्ति के खाते से 3.47 लाख रुपये निकलवा लिए। जब उनके मोबाइल पर पैसे निकलने का संदेश पहुंचा तो वह हैरान हो गया। बैंक अधिकारियों से संपर्क किया तो सारा मामला साफ हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
एसीपी देवदत्त शर्मा ने बताया कि आरोपित का पता लगाया जा रहा है। गुरप्रीत सिंह ने छेहरटा पुलिस को शिकायत में बताया कि उनका एसबीआइ छेहरटा शाखा में खाता है। कुछ दिन पहले उनके खाते से उक्त राशि निकल गई। जब उन्होंने बैंक जाकर पता किया तो पता चला कि उनके बैंक से उक्त राशि किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गई है।