केसीजीसी ने मनाया श्री गुरु गोबिद सिंह का 353वां प्रकाश पर्व
श्री गुरु गोबिद सिंह का 353वां प्रकाश पर्व वीरवार को खालसा कॉलेज स्थित गुरुद्वारा साहिब में मनाया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : खालसा कॉलेज गवर्निंग कौंसिल (केसीजीसी) ने सरबंसदानी साहिब श्री गुरु गोबिद सिंह का 353वां प्रकाश पर्व वीरवार को खालसा कॉलेज स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा भावना से मनाया। कॉलेज के गुरुद्वारा साहिब में रखवाए गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद खालसा कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शबद गायन करके संगत को निहाल किया।
केसीजीसी के संयुक्त सचिव सरदूल सिंह मनन ने समूह संगत को बधाई दी और कहा कि साहिब श्री गुरु गोबिद सिंह ने जुल्म के खात्मे व कौम की रक्षा के लिए अपना सरबंस कुर्बान कर दिया था। सिख इतिहास व खोज विभाग के पूर्व मुखी व खालसा कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिसिपल डॉ. इंद्रजीत सिंह गोगोयानी ने श्री गुरु गोबिद सिंह के जीवन फलसफे संबंधी संगत को विस्तारपूर्वक अवगत करवाया। केसीजीसी के संयुक्त सचिव सरदूल सिंह मनन व खालसा कॉलेज के प्रिसिपल डॉ. महल सिंह से मिलकर कीर्तन करने वाले विद्यार्थियों को सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया गया।
इस मौके पर केसीजीसी के संयुक्त सचिव अजमेर सिंह हेर, प्रि. जगदीश सिंह, सदस्य गुरमहिदर सिंह, सुखदेव सिंह अब्दाल, गुरप्रीत सिंह, प्रि. डॉ. हरप्रीत कौर ढिल्लों, प्रि. डॉ. जसपाल सिंह, प्रि. डॉ. हरभजन सिंह, प्रि. कंवलजीत सिंह, प्रि. डॉ. एसके नागपाल, प्रि. नानक सिंह, प्रि. अमरजीत सिंह गिल, प्रि. पुनीत कौर नागपाल, प्रि. गुरिदरजीत कंबोज आदि मौजूद थे।