विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोल्डन टेंपल में प्रकाश पर्व की धूम: हरिमंदिर साहिब में जुटा श्रद्धालुओं का सैलाब, देखें सजावट की शानदार PHOTOS

Published: Sat, 12 Sep 2026 10:38 AM (IST)

पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है, जिसके लिए मंदिर को फूलों से सजाया गया है।

गोल्डन टेंपल में प्रकाश पर्व की धूम (जागरण फोटो)

गोल्डन टेंपल में प्रकाश पर्व की धूम (जागरण फोटो)

HighLights

  1. गोल्डन टेंपल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

  2. मंदिर को फूलों से सजाया गया, श्रद्धालु नतमस्तक

  3. गुरुद्वारा रामसर साहिब से हरिमंदिर साहिब तक नगर कीर्तन

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में मौजूद गोल्डन टेंपल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व को लेकर आज धार्मिक समागम करवाए जा रहे हैं। गोल्डन टेंपल को फूलों से सजाया गया है। यहां बड़ी संख्या में लग नतमस्तक होने के लिए पहुंचे रहे हैं।

गोल्डन टेंपल और श्री अकाल तख्त साहिब व गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब में जलौ सजाएं जाएंगे। हरमंदिर साहिब में तैयारियां किस तरह चल रही हैं। उसे इन तस्वीरों में देखा जा सकता है।

देखिए सजावट की शानदार तस्वीरें...

golden_temple

गोल्डन टेंपल के अमृत सरोवर में स्नान करते हुए पिता और बेटे।

goldens_temples

अमृतसर, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश गुरु पर्व पर गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से श्री हरिमंदिर साहिब तक नगर कीर्तन हुआ शुरू। राघव शिकारपुरिया

golden_temples (1)

अमृतसर में सजावट का कुछ इस तरह दिख रहा नजारा

golden_temples (2)

सिखों के 5वें गुरु अर्जन देव जी ने सन् 1604 में दरबार साहिब में पहली बार गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया था।

golden_temples_news

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश गुरु पर्व के अवसर पर श्री हरिमंदिर साहिब में सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। राघव शिकारपुरिया

aims_bilaspurs

 गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से श्री हरिमंदिर साहिब तक नगर कीर्तन कुछ समय बाद आरंभ होगा।