Amritsar: पुर्तगाल में नौकरी लगवाने के नाम पर 10.45 लाख की ठगी, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
Amritsar पुर्तगाल भेजने के नाम पर 10.45 लाख रुपये ठगने के आरोप में कत्थूनंगल थाने की पुलिस ने कोट खेहरा गांव निवासी जतिंदर सिंह और फतेहपुर राजपूतां निवासी मंगल सिंह पर केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
अमृतसर, जागरण संवाददाता: पुर्तगाल भेजने के नाम पर 10.45 लाख रुपये ठगने के आरोप में कत्थूनंगल थाने की पुलिस ने कोट खेहरा गांव निवासी जतिंदर सिंह और फतेहपुर राजपूतां निवासी मंगल सिंह पर केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
मुगो सोही गांव के निवासी तरविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कोट खेहरा गांव निवासी जतिंदर सिंह और फतेहपुर राजपूतां निवासी मंगल सिंह ने उसे पुर्तगाल में नौकरी लगाने का झांसा देकर उससे 10 लाख, 45 हजार रुपये की ठगी है।
तरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों ने उसे पुर्तगाल का एक साल का वीजा और टिकट भी दी। लेकिन बाद में पता चला कि उसके नाम से कई टिकट बुक नहीं की गई। वीजा तक नकली पाया गया। फिर उसने आरोपितों से जब पैसे वापस मांगे तो आरोपितों ने उसे पैसा वापिस करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने दोनों ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।