विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश में बैठे हैप्पी जट्ट गैंगस्टर के चार गुर्गे गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में थे; नकद सहित हथियार बरामद

Published: Mon, 19 Oct 2026 05:00 AM (IST)

जंडियाला गुरु पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के चार गुर्गों को अमृतसर में गिरफ्तार किया है। इनके ...और पढ़ें

हैप्पी जट्ट गैंगस्टर। फाइल फोटो

हैप्पी जट्ट गैंगस्टर। फाइल फोटो

HighLights

  1. हैप्पी जट्ट के चार गुर्गे अमृतसर में गिरफ्तार।

  2. पिस्तौल, कारतूस और 1.05 लाख हवाला राशि बरामद।

  3. आरोपी पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में रहकर वारदात करते थे।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना जंडियाला गुरु की पुलिस ने विदेश बैठे कुख्यात गैंग्सटर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी जट्ट के चार गुर्गों को रविवार दोपहर गिरफ्तार किया है। आरोपितों से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, कारतूस और 1.05 लाख रुपये हवाला के रुपये बरामद कर केस दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी बलजीत सिंह और इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ जारी है।

उल्लेखनीय है कि जंडियाला निवासी गैंग्सटर हैप्पी जट्ट पर हत्या, रंगदारी व गोलियां चलाने के केस दर्ज हैं। आरोपित इस समय विदेश में छिपा बैठा है। डीएसपी बलजीत सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि आरोपित पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में रहकर यहां वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

आरोपितों की पहचान रामपुर गांव के गुरसेवक सिंह, बटाला रोड स्थित खुह कुंडियां वाला के साजन, रामपुर गांव के मलकीत सिंह और नवां कोट गांव के युवराज सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपितों को रास्ते में ही धर लिया

आरोपितों से नाइन एमएम का ग्लाक पिस्तौल, मैगजीन, तीन कारतूस, चार मोबाइल और 1.05 लाख रुपये की हवाला की रकम भी जब्त की है। आरोपितों के खिलाफ असलहा एक्ट के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित दो बाइक पर सवार होकर अमृतसर-तरनतारन टी प्वाइंट से निकलने वाले हैं।

इसके बाद पुलिस ने आरोपितों को रास्ते में ही धर लिया। जंडियाला के डीएसपी (डिप्टी सुपरिंटेंडेंट आफ पुलिस) बलजीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपित हैप्पी जट्ट और पाकिस्तान में बैठे उनके हैंडलर्स के इशारे पर हथियार, नशीले पदार्थ और हवाला का पैसा इधर-उधर ठिकाने लगा रहे थे।