हेरोइन तस्करी में BSF जवान सहित पांच गिरफ्तार, Border पर ड्यूटी कर चुका जवान
स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) ने हेरोइन तस्करी के मामले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
जेएनएन, अमृतसर। स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) ने हेरोइन तस्करी के मामले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों से 1 किलो 300 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। BSF का जवान दाऊ के पोस्ट पर सर्दियों के दिनों में ड्यूटी कर चुका है। STF पता लगा रही है कि जवान के इशारे पर कितनी कंसाइनमेंट बॉर्डर पार्क हो चुकी है।
आरोपित BSF जवान सुनील कुमार मध्य प्रदेश की बनी बोर तलाई जगह का रहने वाला है। वह वर्ष 2016 पंजाब में तैनात है। अब तक की पुलिस जांच में पता चला है कि बॉर्डर पर सर्दियों में धुंध में गश्त के दौरान एक खेत में तीन पैकेट पड़े मिले थे। उसने इन्हें विभाग को सौंपने के बजाय अपने क्वार्टर लाकर संभालकर रख लिया था। उसका इरादा बाद में हेरोइन बेचकर पैसे कमाने का था। इसी दौरान जब उसने कुछ स्थानीय लोगों हेरोइन बेची और वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस ने सुनील के अलावा स्थानीय निवासी गौरव शर्मा, अश्विनी कुमार, पवन कुमार, राजिंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने ही सुनील से हेरोइन खरीदी थी। पुलिस ने पहले इनको गिरफ्तार किया और पूछताछ में उन्होंने सुनील का नाम लिया। इसके बाद जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप