कांग्रेस के पूर्व शहरी उप प्रधान कुलदीप में आप में शामिल
अमृतसर हलका उत्तरी से कांग्रेस पार्टी के पूर्व शहरी उप प्रधान कुलदीप सिंह साबी अपने साथियों सहित आप शामिल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 11:24 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 11:24 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : अमृतसर हलका उत्तरी से कांग्रेस पार्टी के पूर्व शहरी उप प्रधान कुलदीप सिंह साबी अपने साथियों सहित आप शामिल हो गए। इस दौरान माझा जोन के प्रधान कुलदीप सिंह धालीवाल व हलका इंचार्ज मनीश अग्रवाल ने सिरोपा देकर कुलदीप सिंह को सम्मानित किया गया। कुलदीप सिंह साबी ने कहा कि वह दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा करवाए गए कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। इस मौके पर जसपाल सिंह, परमजीत सिंह, जगजीत सिंह, सुमित सिघनिया, अजय पौधार, रविदर, राकेश शर्मा, चमन लाल, रिषी अग्रवाल, पंकज, जतिन आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें