दिल्ली और अश्काबाद की फ्लाइट रद
अमृतसर दिल्ली से आने वाली जेट एयरवेज एयरलाइंस और अश्काबाद से आने वाली तुर्कमेनिस्तान की फ्लाइट रविवार को कैंसिल हो गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 12:23 AM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 12:23 AM (IST)
जासं, अमृतसर
दिल्ली से आने वाली जेट एयरवेज एयरलाइंस और अश्काबाद से आने वाली तुर्कमेनिस्तान की फ्लाइट रविवार को कैंसिल हो गई। दिल्ली से आने वाली फ्लाइट संख्या 9डब्ल्यू 394 ने सायं 7.25 बजे जबकि इससे पूर्व सुबह 8 बजे अश्काबाद से आने वाली फ्लाइट संख्या टी5 561 ने श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करना था।
वहीं दूसरी तरफ गोवा से मध्यरात्रि 12.45 बजे आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट सुबह 3.30 बजे, बेंगलुरु से दोपहर 1 बजे आने वाली
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 1.40 बजे, मुंबई से सायं 3.35 बजे आने वाली विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट ने सायं 4 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें