मजीठा के गांव उमरपुर में अकाली दल सरपंच की हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
अारोपित हरमनजीत सिंह ने सरपंच का चुनाव लड़ा था। तभी से उसकी अकाली सरपंच के पति बाबा गुरदीप सिंह से रंजिश चल रही थी।
अमृतसर, जेएनएन। मजीठा के गांव उमरपुर में अकाली दल के सरपंच पति बाबा गुरदीप सिंह की हत्या पंचायत चुनाव के दौरान शुरू हुई रंजिश में की गई है। पुलिस ने यह दावा करते हुए मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। अारोपितों में निर्मल सिंह, उसका बेटा हरमनजीत सिंह अौर तीन अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस ने मामला गुरदीप सिंह की भाभी के बयान पर दर्ज किया है। फिलहाल मुख्य अारोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। हालांकि पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ लिया है।
अारोपित हरमनजीत सिंह के खिलाफ पहले भी कई थानों में विभिन्न धाराअों के तहत केस दर्ज हैं। वह नशे का भी धंधा करता था। अक्सर उसके घर पर पुलिस की रेड होती रहती हैं। हरमनजीत सिंह को शक था कि बाबा गुरदीप सिंह ही उसके बारे में पुलिस को सूचना देता है। इसी कारण वह पिछले करीब डेढ़ साल से उनकी हत्या करने की योजना बना रहा था। पुलिस जिस अारोपित को पकड़ा है उसने गुरदीप सिंह की मूवमेंट के बारे में हरमनजीत को जानकारी दी थी।
वह किस समय गुरुद्वारा साहिब से गया था अौर कब वहां से बाहर निकला, इसकी पूरी जानकारी अारोपित हरमनजीत सिंह अौर उसके पिता निर्मल सिंह तक पहुंचाई थी। इसके बाद मौके पाकर आरोपितों ने बाबा गुरदीप सिंह को घेर लिया अौर गोलियां मारकर हत्या कर दी।
पैसे देकर हायर किए गए थे बाकी तीन अारोपित
पुलिस जांच में सामने आया है कि अारोपित हरमनजीत सिंह ने सरपंच के चुनाव में बाबा गुरदीप सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उस समय से दोनों में रंजिश चल रही थी। हरमनजीत सिंह लगातार उसकी हत्या करने का मौका ढूंढ रहा था। इसके लिए उसने तीन लोगों को पैसों का लालच देकर हायर किया था। पुलिस को शक है कि वह तीनों अारोपित भी गांव के ही रहने वाले हैं क्योंकि गांव के कुछ लोग हत्या के बाद से गायब हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापामारी कर रही है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें