विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर के जेडी जिम में फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने चलाई तीन राउंड गोलियां; जांच में जुटी पुलिस

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:10 PM (IST)

अमृतसर के मेहता इलाके में सोमवार तड़के जेडी जिम पर नकाबपोश युवकों ने गोलियां चलाईं, जिससे दहशत फैल गई और ...और पढ़ें

नकाबपोश बाइक सवारों ने जिम के बाहर चलाई गोलियां।

नकाबपोश बाइक सवारों ने जिम के बाहर चलाई गोलियां।

HighLights

  1. मेहता इलाके के जेडी जिम पर हुई फायरिंग।

  2. नकाबपोश युवकों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं, शीशे टूटे।

  3. पुलिस ने खाली खोल बरामद किए, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस के मेहता इलाके में सोमवार तड़के जेडी जिम पर गोलियां चलाकर दहशत फैला दी चलीं। नकाबपोश युवकों ने तीन राउंड फायर किए। हेल्थ क्लब के शीशे भी टूट गए। घटना के दौरान पास के गुरुद्वारे में सुबह का पाठ चल रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से 3 खाली खोल बरामद किए हैं। फायरिंग करने वालों की पहचान के लिए पुलिस जिम के आसपास और नजदीकी इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

महिता थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे पुलिस को फोन के जरिए जिम के बाहर फायरिंग होने की सूचना मिली थी। हम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हमने जिम मालिक और संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। वे बयान दर्ज करवाएंगे। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हम जल्द से जल्द इस मामले को ट्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल जांच चल रही है।