Amritsar: घर में घुसकर चलाई गोली, घायल कर मोबाइल लूटा
Amritsar दो लुटेरों ने घर में घुसकर गोली चला दी। इससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को बाबा बकाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
ब्यास, जागरण टीम: कस्बा रइया में शनिवार सुबह दो लुटेरों ने घर में घुसकर गोली चला दी। इससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को बाबा बकाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
स्वजनों ने बताया कि शनिवार सुबह दो लुटेरों ने घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही लुटेरे घर में घुसे तो उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। इसी बीच जब परिवार ने इस बात का विरोध किया तो लुटेरों ने परिवार के एक सदस्य पर गोली चला दी और घर की तलाशी ली।
इस घटना में युवराज घायल हो गया। इसे बाबा बकाला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लुटेरे दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, जिन्होंने ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, वहीं पुलिस को सूचित किया।
इस मौके पर डीएसपी बाबा बकाला पहुंचे, जिन्होंने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। घायल युवराज के पिता रवि कुमार विदेश में रहता है।