Move to Jagran APP

दिल्ली परेड के लिए 170 ट्रैक्टर ट्रालियों पर जत्था रवाना, बोले कानून रद होने तक डटे रहेंगे

दिल्ली बार्डर पर दिए जा रहे धरने में शामिल होने के लिए बाद रविवार की दोपहर तीन बजे तक अमृतसर जिले से करीब 170 ट्रैक्टर ट्रालियों पर जत्था रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 05:30 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 05:30 AM (IST)
दिल्ली परेड के लिए 170 ट्रैक्टर ट्रालियों पर जत्था रवाना, बोले कानून रद होने तक डटे रहेंगे
दिल्ली परेड के लिए 170 ट्रैक्टर ट्रालियों पर जत्था रवाना, बोले कानून रद होने तक डटे रहेंगे

जागरण संवाददाता, अमृतसर : संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से दिल्ली बार्डर पर कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने के लिए दिए जा रहे धरने में शामिल होने के लिए बाद दोपहर तीन बजे तक अमृतसर जिले से करीब 170 ट्रैक्टर ट्रालियों पर जत्था रवाना हुआ। तहसील अजनाला से 90 ट्रैक्टर ट्रालियां जम्हूरी किसान सभा के नेतृत्व में दिल्ली परेड के लिए रवाना हुई। इस जत्थे का नेतृत्व किसान नेता रतन सिंह रंधावा कर रहे थे।

loksabha election banner

इसी तरह अटारी से भी 50 ट्रैक्टर ट्रालियां बार्डर संघर्ष कमेटी और किसान संघर्ष कमेटी की अगुआई में व कत्थूनंगल जोन से किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की अगुवाई में भी 30 ट्रैक्टर ट्रालियों में जत्था रवाना हुआ। किसान नेता रत्न सिंह रंधाव, जसबीर सिंह और करनैल सिंह ने बताया कि किसानों का यह जत्था दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली किसान ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेगा। किसानों की ओर से कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए जो आंदोलन शुरू किया गया है यह तभी समाप्त होगा जब केंद्र सरकार तीनों कृषि सुधार कानूनों को वापस लेगी।

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले ट्रैक्टर मार्च में हिस्सा लेने के लिए 145 ट्रैक्टरों के साथ किसान दिल्ली रवाना हुए थे। इसमें किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की अगुवाई में 65, जम्हूरी किसान सभा के नेतृत्व में 50 और भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में 30 ट्रैक्टर ट्रालियों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार उन पर कानूनों को जबरन थोप रही है। सरकार को हठ छोड़ किसानों के मामले को हल पहल के आधार पर हल करना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ बाबा निशान सिंह ,दिवान सिंह ,सरपंच गुरमीत सिंह ,एन आर आई करणबीर सिंह, डा. सरबजीत सिंह, बाबा अटल जी ,सत्ता सिंह, लाली नवां पिड, पूर्व सरपंच हरजिदर सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.