गुरु की वडाली में किसानों ने किया प्रदर्शन
। कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेस पार्षद सकत्तर सिंह बब्बू ने किसानों और कांग्रेसियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गुरु की वडाली प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, छेहरटा
कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेस पार्षद सकत्तर सिंह बब्बू ने किसानों और कांग्रेसियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गुरु की वडाली प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पार्षद बब्बू ने कहा कि वे किसानों के साथ हैं। उन्होंने संसद में सांसद गुरजीत सिंह द्वारा किसानों का मुद्दा उठाए जाने की सराहना करते हुए कहा कि वे हर हालत में विधेयक को रद करवाने के लिए जान की बाजी लगा देंगे। अगर एमएसपी किसानों को नहीं मिलता है तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। अगर इसके लिए उन्हें दिल्ली भी जाना पड़ा तो वे इससे पीछे नहीं हटेंगे।
इस मौके पर हरमिदर सिंह मान, तरसेम सिंह मान, दविदर सिंह गिल, जसवीर सिंह फौजी, तरसेम सिंह, गुरमीत सिंह मान, रंजीत सिंह, तेजिदर सिंह, कुलवंत सिंह, प्रधान बिदर नेता, निशान सिंह मान, धरमिद्र सिंह, सलवंत सिंह, अजीत सिंह भट्टी, जोगिदर सिंह अठवाल, बघेल सिंह, खजान सिंह, अशोक भल्ला आदि मौजूद थे।