पटवार यूनियन ने की रोष रैली
तहसील कांप्लेक्स में रोष रैली की गई तथा पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 05:07 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 05:07 PM (IST)
संवाद सूत्र, रइया : दी रेवेन्यू पटवार यूनियन तहसील बाबा बकाला साहिब द्वारा रछपाल सिंह की अगुआई में तहसील कांप्लेक्स में रोष रैली की गई तथा पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। रैली के दौरान यूनियन नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगो को पूरा न किया तो सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके पर कुलवंत सिंह, अंग्रेज सिंह, सुखदेव राज, कुलविदर सिंह, तरसेम सिंह, सुखवंत सिंह, प्रिसजीत सिंह व अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें