अंडर-17 कुश्ती मुकाबलों में फरीदकोट अव्वल
65वीं इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल खेल वर्ष 2019-20 के तहत वीरवार को अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के पुरुष खिलाड़ियों के मुकाबले शुरु हो गए।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : शिक्षा विभाग की तरफ से दो दिवसीय 65वीं इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल खेल वर्ष 2019-20 के तहत वीरवार को अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के पुरुष खिलाड़ियों के मुकाबले शुरु हो गए।
ग्रीको रोमन कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले करवाए गए, इसमें फरीदकोट ने 29 अंकों के साथ पहला, अमृतसर ने 22 अंकों की मदद से दूसरा व स्पोर्टस विग घुद्दा (बठिडा) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17 आयुवर्ग के मुकाबलों में ये रहे विजेता
ग्रीको रोमन कुश्ती चैंपियनशिप के अंडर- 17 आयुवर्ग में 55 किलोग्राम भारवर्ग में अमृतसर के विशाल ने पहला, रोपड़ के साहिल यादव ने दूसरा व फिरोजपुर के अवतार सिंह और फरीदकोट के रोहित भारद्वाज ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 48 किलोग्राम भारवर्ग में स्पोर्ट्स विग (घुद्दा) बठिडा के दविद्र सिंह ने पहला, अमृतसर के साहिल चोली ने दूसरा और फरीदकोट के हैपी सिंह व जालंधर के शमशेर सिंह ने तीसरा स्थान पाया है।
51 व 55 किलोग्राम भारवर्ग के विजेता
51 किलोग्राम भार वर्ग में फरीदकोट के राम कुमार ने पहला, रोपड़ के सुनील कुमार ने दूसरा और अमृतसर के कार्तिक व होशियारपुर के धीरज शर्मा ने संयुक्त रूप में तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि 55 किलोग्राम भार वर्ग में रुड़कां कलां के मेहकदीप ने पहला, स्पोर्ट्स विग (घुद्दा) बठिडा ने दूसरा और बठिडा के मनप्रीत सिंह व अमृतसर के हरप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप में तीसरा स्थान हासिल किया है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक अंडर-19 आयुवर्ग के विभिन्न भारवर्ग के खिलाड़ियों के कुश्ती मुकाबले होंगे। इसके जिसके बाद शाम को विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
60 व 65 किलोग्राम भारवर्ग के विजेता
60 किलोग्राम भार वर्ग में फरीदकोट के जतिन भारद्वाज ने पहला, रुड़का कलां के कुशन कुमार ने दूसरा व रोपड़ के लखबीर सिंह और स्पोर्ट्स विग (घुद्दा) कलां के जगसीर सिंह ने संयुक्त रूप में तीसरा स्थान पाया है। 65 किलोग्राम भारवर्ग में स्पोर्ट्स विग (घुद्दा) के मनिदर पाल ने पहला, फरीदकोट के हरप्रीत सिंह ने दूसरा और मानसा के अमन और फिरोजपुर के करण कंबोज ने संयुक्त रूप में तीसरा स्थान हासिल किया है।
71 व 80 किलोग्राम भारवर्ग के विजेता
71 किलोग्राम भारवर्ग में अमृतसर के साहिल ने पहला, फरीदकोट के अरमानदीप सिंह ने दूसरा और गुरदासपुर के मनदीप सिंह व फतेहगढ़ साहिब के गुरकीरत सिंह ने संयुक्त रूप में तीसरा स्थान हासिल किया। 80 किलोग्राम भारवर्ग में अमृतसर के सिद्धार्थ कुमार ने पहला, फरीदकोट के प्रदीप सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि पटियाला के टिकू सिंह और फाजिल्का के नवराज सिंह ने संयुक्त रूप में तीसरा स्थान पाया है। 92 व 110 किलोग्राम भारवर्ग के विजेता
92 किलोग्राम भारवर्ग में फरीदकोट के अर्शदीप सिंह ने पहला, मोहाली के सहजप्रीत सिंह ने दूसरा व लुधियाना के अर्शदीप सिंह और अमृतसर के जसनूर सिंह ने संयुक्त रूप में तीसरा स्थान हासिल किया।110 किलोग्राम भार वर्ग में फतेहगढ़ साहिब के राजकरण सिंह ने पहला स्थान, फरीदकोट के गुरसेवक सिंह ने दूसरा स्थान पाया है।जबकि अमृतसर के बहादुर सिंह और जालंधर के कुलप्रीत सिंह ने संयुक्त रूप में तीसरा स्थान हासिल किया है।