विद्यार्थियों को नकल विरोधी शपथ दिलाई
संवाद सहयोगी,पंजगराईं कलां : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल(लड़के) में आयोजित समारोह में स्कूल के समूह
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Feb 2018 03:33 PM (IST)Updated: Mon, 26 Feb 2018 03:33 PM (IST)
संवाद सहयोगी,पंजगराईं कलां : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल(लड़के) में आयोजित समारोह में स्कूल के समूह अध्यापकों व विद्यार्थियों को नकल विरोधी शपथ दिलाई गई। समारोह की अध्यक्षता स्कूल ¨प्रसिपल सुनीता रानी आहूजा ने की। उन्होंने कहा कि नकल भी एक सामाजिक बुराई है और इसे जड़ से खत्म किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नकल के कारण हम किसी और को नहीं बल्कि अपने आपको धोखा दे रहे है। नकल करके पास होने वाले विद्यार्थियों को भविष्य में प्रतियोगिताओं के युग में निराशा ही हाथ लगती है। ऐसे में सभी विद्यार्थियों को नकल पर भरोसा छोड़कर अपने आप पर भरोसा करना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें