रासा की अमृतसर यूनिट का विस्तार, डा. विनोद चेयरमैन नियुक्त
दो गुटों में बंटने के बाद रेकोग्नाइजड एफिलिएटिड स्कूल एसोसिएशन (रासा) ने अमृतसर यूनिट का वीरवार को विस्तार किया।
संस, अमृतसर : दो गुटों में बंटने के बाद रेकोग्नाइजड एफिलिएटिड स्कूल एसोसिएशन (रासा) ने अमृतसर यूनिट का वीरवार को विस्तार किया। रासा अमृतसर यूनिट की बैठक प्रधान कमलजोत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें रासा पंजाब के महासचिव सुजीत शर्मा बबलू, मुख्य सलाहकार जगजीत सिंह व डा. विनोद कपूर मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। बैठक में डा. विनोद कपूर को रासा अमृतसर यूनिट का चेयरमैन और हर्षदीप सिंह रंधावा को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा रासा अमृतसर यूनिट की एक कोर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें हर हलके से एक चीफ कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया। रासा अमृतसर यूनिट की कोर कमेटी में अरुण मनसोत्रा अमृतसर पूर्वी, सोहन सिंह अमृतसर दक्षिणी, गौरव अरोड़ा अमृतसर उत्तरी, मयंक कपूर केंद्रीय, निखिल कालिया पश्चीमी, गुरजीत सिंह बाबा बकाला, शहबाज सिंह जंडियाला, कुलदीप शर्मा अजनाला, अमरप्रीत सिंह मजीठा को शामिल किया गया है। इसके साथ ही रासा अमृतसर यूनिट ने अपनी लीगल कमेटी में मयंक कपूर, हरजोत सिंह मान, पुनीत गुप्ता, रजत कपूर व राजप्रीत कौर को शामिल किया।
बैठक में दविदर पिपलानी, सुशील अग्रवाल, नरिदर सिंह, जसप्रिया सिंह, दिनेश कपूर, पुनीत गुप्ता, कुनाल कपूर, समीर भाटिया, सरबजीत कौर, केवल शर्मा, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
आज शिष्टमंडल मिलेगा बोर्ड के चेयरमैन से
रासा पंजाब का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को मोहाली में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. योगराज शर्मा से मुलाकात करेगा। यह बात की जानकारी सुजीत शर्मा बबलू ने दी।