एलिमेंट्री टीचर यूनियन ने नए पदाधिकारी किए नियुक्त
एलिमेंट्री टीचर यूनियन पंजाब की बैठक मलकीत सिंह कदगिल महासचिव हरजिदर पाल सिंह सठियाला अमरबीर सिंह रंधावा की अगुआई में हुई।
संवाद सहयोगी, अमृतसर : एलिमेंट्री टीचर यूनियन पंजाब की बैठक मलकीत सिंह कदगिल, महासचिव हरजिदर पाल सिंह सठियाला, अमरबीर सिंह रंधावा की अगुआई में हुई। बैठक की अध्यक्षता सुखराज सिंह काहलों ने की। इस दौरान पंजाब सरकार के मुलाजिम विरोधी फैसलों के खिलाफ प्राइमरी अध्यापकों को एकजुट करने के लिए विचार चर्चा की। इस मौके पर यूनियन ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की। इस दौरान हरजिदर सठियाला को प्रदेश कनवीनर, सुखविदर सिंह मान प्रदेश महासचिव, मंजीत बाठ वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया। इसके अलावा सुरेश खुल्लर को जिला महासचिव, राकेश वेरका खजांची, हरमन छीना जोगा सिंह, जसमीत सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा गुरचरण सिंह को प्रेस सचिव, जगदीश सिंह मान मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किए गए। ब्लॉक अमृतसर का ब्लॉक प्रधान दिलराज सिंह व अमनदीप सिंह को तहसील बाबा बकाला साहिब का ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया गया। इस अवसर पर तजिदर सिंह धर्मकोट, मंजीत सिंह औलख, यादविदर सिंह संधू मौजूद थे।