सीमांत क्षेत्र के महावा गांव में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत
नशे की ओवरडोज के कारण अटारी के गांव महावा में एक युवक की मौत हो गयी है। पिछले चार दिनों में नशे के कारण यह दूसरी मौत थी। युवक ने नशे की पूर्ति के लिए इंजेक्शन लगाया था उसके बाद उसकी मौत हो गयी है। मरने वाले युवक का नाम कुलदीप सिंह है। वह कबड्डी का खिलाड़ी था। चार दिन पहले मरने वाले युवक का नाम तरसेम सिंह उर्फ बलकार सिंह निवासी गांव महावा था।
संवाद सहयोगी, अटारी : नशे की ओवरडोज के कारण अटारी के गांव महावा में एक युवक की मौत हो गई। पिछले चार दिन में नशे के कारण यह दूसरी मौत है। युवक ने नशे की पूर्ति के लिए इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मरने वाले की पहचान महावा निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। वह कबड्डी का खिलाड़ी था। चार दिन पहले मरने वाले युवक का नाम तरसेम सिंह उर्फ बलकार सिंह था।
गांव महावा के परमजीत सिंह व उसके बेटे बिल्ला सिंह ने कहा कि अटारी सीमा से सटे गांव महावा में पाकिस्तान से आई हेरोइन सरेआम बिक रही है। नशे के सौदागर अमीर होने के लिए युवाओं को नशे की लत लगा कर बुरी तरह बर्बाद कर रहे हैं। पिछले चार दिन में दो मौतें इसका प्रत्यक्ष सबूत हैं। घर में युवा पुत्र के शव पर विलाप कर रही मां बेहोश हो रही थी। नशा बेचने वालों को कोस रही थी।
एसएचओ घरिडा प्रभजोत सिंह ने बताया कि उसके पास कोई दरखास्त व जानकारी नहीं है। वह जाकर इलाके में पूछताछ करके कार्रवाई करेंगे और नशे का कारोबार करने वालों को दबोचा जाएगा।