विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में ड्रग तस्कर की NCB हिरासत में मौत, आरोपी की निशानदेही पर नशीले पदार्थ बरामद करने का दावा

Published: Sat, 21 Mar 2026 11:28 AM (IST)

जम्मू से गिरफ्तार एक नशा तस्कर जसबीर सिंह की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में मौत हो गई। उसे ...और पढ़ें

एनसीबी हिरासत में नशा तस्कर जसबीर सिंह की मौत। फाइल फोटो

एनसीबी हिरासत में नशा तस्कर जसबीर सिंह की मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. एनसीबी हिरासत में नशा तस्कर जसबीर सिंह की मौत

  2. अमृतसर से पट्टी ले जाते समय बिगड़ी तबीयत

  3. अस्पताल में इलाज के दौरान जसबीर ने तोड़ा दम

जागरण संवाददाता, अमृतसर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में जम्मू के रहने वाले एक नशा तस्कर की मौत हो गई। पता चला है कि जम्मू एनसीबी उसे पूछताछ के लिए अमृतसर से होते हुए तरनतारन के पट्टी इलाके में ले जा रही थी। पट्टी में उसकी निशानदेही पर नशीले पदार्थ बरामद करने का दावा किया जा रहा है।

एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि जसबीर सिंह को जम्मू में गिरफ्तार किया ग। उसे गुरुवार की दोपहर कार से पट्टी ले जाया जा रहा था। लेकिन वेरका के पास उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत पल्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान रात को जसबीर ने दम तोड़ दिया।

आरोपी जसबीर का शव सिविल अस्पताल की मार्चेरी में रखा है। परिवार भी पहुंच रहा है। जसबीर का कुछ देर बाद प्रशासन की देखरेख में पोस्टमॉर्टम करवाया जााएगा।