विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हथियारों के साथ खेप में पहुंची हेरोइन के पैसे एकत्र कर रहे थे, दो काबू

By JagranEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 02:30 AM (IST)

11 जून की शाम कत्थूनंगल के पास पाकिस्तान से हथियारों की खेप (48 पिस्तौल) के मामले में स्टेट स्पेशल आपरेशन ...और पढ़ें

हथियारों के साथ खेप में पहुंची हेरोइन के पैसे एकत्र कर रहे थे, दो काबू
हथियारों के साथ खेप में पहुंची हेरोइन के पैसे एकत्र कर रहे थे, दो काबू

जागरण संवाददाता, अमृतसर: 11 जून की शाम कत्थूनंगल के पास पाकिस्तान से हथियारों की खेप (48 पिस्तौल) के मामले में स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने दो और युवकों को शनिवार को गिरफ्तार किया। पता चला है कि सुल्तानविड रोड निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा और वल्ला निवासी विक्रमजीत सिंह खेप में पहुंची 40 किलो हेरोइन के पैसे एकत्र कर रहे थे। फिलहाल पता लगाया जा रहा है कि आरोपित कितनी ड्रग मनी एकत्र करके कहां पहुंचा चुके हैं। फिलहाल दोनों आरोपितों को सोमवार कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

दरअसल, स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल ने 11 जून को कत्थूनंगल के पास बटाला निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गू को गिरफ्तार किया था। आरोपित की कार से पाकिस्तान से पहुंची हथियारों की खेप जिसमें 48 पिस्तौल, 99 मैगजीन और 200 कारतूस बरामद किए गए थे। जांच में सामने आया था कि ये हथियार पंजाब में विभिन्न ठिकानों पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आइएसआइ द्वारा भेजे गए थे। जगजीत ने स्वीकार किया था कि उक्त खेप उसके साथी यूएस में बैठे दमनजीत सिंह उर्फ दरमन काहलों के इशारे पर यहां भेजी गई है। दमन ने जगजीत को इसलिए चुना था कि उसके खिलाफ कोई एफआइआर दर्ज नहीं थी। इन्वेस्टिगेशन में सामने आया था कि यह खेप आतंकी संगठन खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स (केएलएफ) और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआइ) के आतंकियों तक पहुंचाई जानी थी। इस मामले में पुलिस पंजाब की विभिन्न जेलों में बंद लवदीप सिंह उर्फ लाला, जसविदर सिंह उर्फ जग्गा, दिलजान सिंह उर्फ जानू, मान सिंह उर्फ जानू मान सिंह उर्फ निहंग को प्रोडकशन वारंट पर गिरफ्तार किया था।