इंसान को नेत्रहीन बना सकता है सफेद मोतिया : डॉ. चरण कमल सिंह
सफेद मोतियों के लक्षणों के बारे में डॉ. चरण कमल ने किया जागरूक।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : सफेद मोतिया नेत्र से जुड़ा एक ऐसा रोग है जो इंसान को नेत्रहीन बना सकता है। आमतौर पर 60 वर्ष की आयु पार करने वाले लोगों को सफेद मोतिया की शिकायत हो जाती है। जो लोग इसका उपचार नहीं करवाते, उनकी दूष्टि धीरे-धीरे धुंधली पड़ने लगती है। यह विचार नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. चरण कमल सिंह ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अगर सही इलाज हो, सफेद मोतिया हमारी आंखों का कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है। अब इसके इलाज के लिए नई नई तकनीक आ चुकी हैं। डॉ. चरण कमल सिंह के अनुसार सफेद मोतिया होने पर धुंधला दिखाई देना, अंधेरे में देखने में दिक्कत होना, रोशनी बहुत तेज दिखना, दोहरा दिखाई देना, रंग साफ से दिखाई नहीं देना इत्यादि परेशानी आ सकती है। इसलिए इस प्रकार के लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें, अन्यथा यह इंसान को नेत्रहीन बना सकता है।