गुरुद्वारा साहिब नाग नवे में कमेटी सदस्यों और ग्रंथी में मारपीट, पुलिस के पास पहुंचा मामला
गांव नाग नवे के गुरुद्वारा साहिब में गुरुद्वारा कमेटी सदस्यों व ग्रंथी में विवाद हो गया।
संवाद सूत्र, मजीठा : गांव नाग नवे के गुरुद्वारा साहिब में गुरुद्वारा कमेटी सदस्यों व ग्रंथी में विवाद पैदा हो गया। दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। इस दौरान पगड़ियां भी उतरने का समाचार है। ग्रंथी पलविदर सिंह की ओर से मजीठा थाने में दी शिकायत के अनुसार वह पिछले करीब चार साल से गांव नाग नवे में बतौर ग्रंथी ड्यूटी निभा रहा है। वीरवार को वह गुरुद्वारा साहिब में मौजूद था। तभी गुरुद्वारा कमेटी के कुछ सदस्य स्वर्ण सिंह, निर्मल सिंह, भुपिदर सिंह, कुलविदर सिंह, हरपाल सिंह, अमोलक सिंह, दलबीर सिंह आए और उससे उलझ गए। उसकी दस्तार उतार दी। केश व दाढ़ी खींच कर केशों की बेअदबी की। हालांकि इस झगड़े की वजह नहीं बताई गई है। थाना मजीठा के एसएचओ गगनदीप ने कहा कि ग्रंथी सिंह से शिकायत मिली है। इसके साथ ही गुरुद्वारा साहिब के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रंजिशन हमला कर किया घायल
उधर, गांव सिधवां निवासी गुरसेवक सिंह नामक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में घायल गुरसेवक सिंह को पट्टी अस्पताल दाखिल करवा दिया गया है। एएसआइ तरसेम सिंह ने बताया कि गुरसेवक सिंह शाम को खेतों से घर लौट रहा था कि आरोपित किसान सुरजीत सिंह, अवतार सिंह और सकत्तर सिंह नामक तीनों भाइयों ने उसे रोककर हमला कर दिया। एएसआइ तरसेम सिंह ने बताया कि किसान सुरजीत सिंह की भैंसें गुरसेवक सिंह के खेत में चली गई थी, जिसके चलते फसल का नुकसान हुआ था। गुरसेवक सिंह ने सुरजीत सिंह को इस बाबत उलांबा दिया। इसी रंजिश तहत सुरजीत सिंह ने अपने भाइयों से मिलकर उस पर हमला कर दिया। थाना खालड़ा में तीनों भाइयों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।