ढींडसा ने सीकेडी अध्यक्ष निर्मल सिंह से की मुलाकात
। नवगठित शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा ने अमृतसर दौरे के दौरान चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) के अध्यक्ष निर्मल सिंह के साथ मुलाकात की।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
नवगठित शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा ने अमृतसर दौरे के दौरान चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) के अध्यक्ष निर्मल सिंह के साथ मुलाकात की। ढींडसा अपने साथियों के साथ निर्मल सिंह के घर उनके साथ मुलाकात करने के लिए गए। निर्मल सिंह के घर पहुंचने पर सीकेडी के पदाधिकारियों भाग सिंह अणखी , सविदर सिंह कत्थूनंगल , सुरिदर सिंह रूमालियांवाला , हरमिदर सिंह और अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने ढींडसा का स्वागत किया और उनको सम्मानित भी किया। सीकेडी पदाधिकारियों की ओर से सुखदेव सिंह ढींडसा व पूर्व वित्तमंत्री परमिदर सिंह ढींडसा को श्री हरिमंदिर साहिब का मॉडल, शाल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान निधड़क सिंह बराड़, मंजीत सिंह भोमा , कंवरजीत सिंह , प्रदीप सिंह वालिया , सुखजिदर सिंह प्रिस , वरियाम सिंह , प्रो हरि सिंह आदि भी मौजूद थे।