जेएनयू की पंजीकृत मान्यता को रद्द करने की मांग : राजविद्र राजा
जेएनयू की पंजीकृत मान्यता को रद् करने की मांग की गई है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : अखिल भारत हिदू महासभा पंजाब के महासचिव राजविंदर राजा ने अभी हाल ही में जेएनयू के कैंपस में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा को लेकर जो मामला सामने आया उसकी घोर निदा की।
उन्होने कहा कि यह अब संस्थान शिक्षा का मंदिर न होकर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का अड्डा बन चुका है। यहां छात्रों की गतिविधियां समाज के लिए नुकसानदेह है। उन्होने बताया कि यहां पढ़ाई का खर्च व होस्टल की वार्षिक फीस बाकी विश्वविद्यालयों से बहुत ही कम है तथा यहां अब पढ़ाई के नाम पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियां चल रहीं हैं। इनका संपूर्ण सुधार बहुत ही आवश्यक ह।
अखिल भारत हिदू महासभा सरकार से मांग करती है कि या तो इस विश्वविद्यालय का पंजीकरण रद्द हो या इसका नाम बदला जाए तथा रूपये को लेकर इनकी सारी सरकारी मदद बंद की जाए। अखिल भारत हिदू महासभा पंजाब के प्रधान शिव कुमार प्रेम, मीडिया सचिव गौरव मेहरा, जिला अमृतसर के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने भी जेएनयू के छात्रों की गतिविधियों को राष्ट्र विरोधी कहते हुए महासचिव की बात का समर्थन किया है।