पेट्रो पदार्थो की कीमतों पर नियंत्रण करे केंद्र: दर्शन
। फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री एसोसिएशन ने सरकार से पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग की है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 12:16 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 06:11 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर: फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री एसोसिएशन ने सरकार से पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग की है।
प्रधान दर्शन सिंह ने कहा कि इंडस्ट्री के लिए आने वाले रॉ मटीरियल की ट्रांसपोर्टेशन बहुत महंगी पड़ रही है। इससे उद्योग जगत को बहुत ज्यादा वित्तिय घाटा सहना पड़ रहा है। मौजूदा समय में अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बहुत कम है। बावजूद इसके पेट्रो पदार्थो के रेट लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। साथ ही फोकल प्वाइंट में सड़कों की हालत सुधारी जाए। राज्य सरकार इस तरफ ध्यान दे। इसके साथ ही सीवरेज प्रणाली सुधारी जाए। जरा-सी बारिश में पानी जमा हो जाता है। इस मीटिग में चेयरमैन कमल डालमिया, अविनाश शर्मा, हरजीत सिंह व अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें