प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो: ज¨तदर सोनिया
अमृतसर सोशल मीडिया पर ऑल इंडिया कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान ज¨तदर सोनिया ने पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा तथा टिप्पणी करने वालें पर सख्त कारवाई करने की मांग की।
फोटो: 14
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर
सोशल मीडिया पर ऑल इंडिया कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान ज¨तदर सोनिया ने पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा तथा टिप्पणी करने वालें पर सख्त कारवाई करने की मांग की। सोनिया ने कहा कि महिलाएं राजनीति में इसलिए नहीं आतीं क्योंकि कुछ राजनीतिक लोग महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करके उनक छवि खराब करने की कोशिश करते हैं। महिलाओं के साथ राजनीति में गलत व्यवहार किया जाता है। जबसे प्रियंका गांधी राजनीति में आई हैं तब से कुछ भाजपा नेता उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। इससे भाजपा की मानसिकता का पता चलता है कि वह महिलाओं का कितना सम्मान करते हैं। एक तरफ भाजपा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का नारा देकर बेटी को शिक्षित करने व उसको बचाने का अभियान चलाती है। दूसरी तरफ भाजपा के कुछ नेता महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर पार्षद विकास सोनी, पार्षद महेश खन्ना, पार्षद पति परमजीत ¨सह चोपड़ा, गुरजीत संधू, सुरेंद्र किवलानी, इकबाल ¨सह शैरी, पवन शर्मा, अश्वनी लखनपाल, रोशन शोरी, सु¨रदर महाजन, गुरप्रीत धनोआ, गुरप्रताप हैप्पी, पवन पम्मा, भगवान ¨सह लवली, तरनबीर ¨सह आदि मौजूद थे।