युवक की हत्या कर फेंका शव
जागरण संवाददाता, तरनतारन : शुक्रवार को सुबह भिखीविंड रोड पर युवक का शव मिला। जानकारी के अन
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 04:54 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 04:54 PM (IST)
जागरण संवाददाता, तरनतारन : शुक्रवार को सुबह भिखीविंड रोड पर युवक का शव मिला। जानकारी के अनुसार उक्त युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। हालाकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई।
थाना झब्बाल के गांव पंजवड़ (भिखीविंड रोड़) स्थित शाही फार्म के पास कुछ लोगों ने युवक का शव देखा। मृतक के मूंह से खून बह रहा था और दोनों हाथों में भी खून लगा था। उक्त युवक के पेट पर भी मामूली जख्म के निशान पाए गए। मृतक ने नीले रंग की जैकेट और ग्रे रंग की पैंट पहन रखी थी। थाना प्रभारी गुरचरन सिंह ने बताया कि शव की पहचान लिए उसे 72 घंटों लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें