नौ समूहों को ठेके अलाट, पुराने ग्रुपों का ही रहा दबदबा
आखिरकार शुक्रवार शाम तक नौ ग्रुपों को अलाटमेंट जारी कर दी गई।
जासं, अमृतसर: शराब ठेकों की अलाटमेंट को लेकर चल रही खींचतानी के बाद आखिरकार शुक्रवार शाम तक नौ ग्रुपों को अलाटमेंट जारी कर दी गई। हालांकि वीरवार शाम तक केवल सात ग्रुपों के लिए ही बिड आई थी लेकिन इसके बाद बचे तीन ग्रुपों के लिए दो दिन का समय बढ़ाकर शनिवार पांच बजे तक कर दिया है।
शुक्रवार को दो नए ग्रुप सिटी सेंटर और अजनाला की बिड आ गई। ऐसे में शुक्रवार शाम तक जिन नौ ग्रुपों की बिड आई। उनकी टेक्निकल और फाइनांशियल बिड खोलकर अलाट कर दिए गए हैं। अब तरनतारन रोड, हकीमा गेट और रत्तन सिंह चौक के लिए बिड आनी बाकी है। गौर हो कि जिले के 12 ग्रुपों में 10 नगर निगम की हद के अंदर है और बाकी के दो ग्रुप देहाती इलाके में पड़ते है। अलाट हुए शराब के ठेकों में इस बार भी पुराने का ठेकेदारों का ही दबदबा रहा। हालांकि अकसर अकेले मैदान में आने वाले ठेकेदारों को इस बार आपस में मिलकर आना पड़ा। अजनाला और रणजीत एवेन्यू ग्रुप आरआइबी को अलाट हुआ है। हालांकि ये दो ठेकेदारों को मिलाकर एक बना है। इनमें रिपल ग्रुप और फ्रेंड्स ग्रुप एक साथ आए हैं। इसी तरह सूफी वाइन, जिसका अकसर शहर में कब्जा रहा है, इस बार देहात की तरफ चला गया है। उसे वेरका और जंडियाला ग्रुप अलाट हुए हैं। वहीं मजीठा ग्रुप रजिदर सिंह पप्पू, तंग वाइन और भोला वाइन एक साथ आए हैं। इसके अलावा सिटी सेंटर ग्रुप पर माझा वाइन का कब्जा रहा। हालांकि इससे पहले इन सभी ठेकेदारों को ही जिले के ज्यादातर ग्रुप अलाट होते रहे हैं। इन ग्रुपों को अलाट हुए ठेके
जिले के 12 में से नौ ग्रुपों को शराब ठेकों की अलाटमेंट जारी कर दी गई है। इनमें से ग्रुप अजनाला आरपीबी वाइन को, सिटी सेंटर तेजिदर पाल सिंह को, अटारी ग्रुप करण कोछड़ को, रणजीत एवेन्यू आरपीबी वाइन को, न्यू अमृतसर ग्रुप दलबीर सिंह, वेरका ग्रुप निशा चोजर को, जंडियाला ग्रुप निशा चोजर को, रेलवे स्टेशन ग्रुप शिवानी चोपड़ा को और मजीठा ग्रुप रजिदर वाइन को अलाट किया गया है।