वृद्ध आश्रम के निर्माण का नींव पत्थर रखा
स्व. राजीव ओहरी वृद्ध आश्रम के निर्माण का नींव पत्थर महंत अश्नील जी महाराज ने रखा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 04:22 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 04:22 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अमृतसर: बालाजी धाम घन्नुपुर काले की ओर से बालाजी धाम के नजदीक स्व. राजीव ओहरी वृद्ध आश्रम के निर्माण का नींव पत्थर महंत अश्नील जी महाराज ने रखा।
उन्होंने कहा कि इस वृद्ध आश्रम में आधुनिक ढंग से कमरों का निर्माण किया जाएगा तथा एक सत्संग हॉल का भी निर्माण किया जाएगा। वृद्ध आश्रम का कार्य तेजी से चल रहा है। आने वाले दिनों में यह कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने भक्तजनों से अपील की कि वे इस कार्य के लिए अपना सहयोग दें ताकि इसका निर्माण में किसी तरह की कोई कमी न आ सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें