कांग्रेस सरकार बदले की भावना से दर्ज एफआइआर को रद करे : महाजन
। भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के खिलाफ कैप्टन सरकार द्वारा दर्ज की एफआइआर की निदा करते हुए इसे रद करने की मांग की है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के खिलाफ कैप्टन सरकार द्वारा दर्ज की एफआइआर की निदा करते हुए इसे रद करने की मांग की है।
महाजन ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अगर कांग्रेस सरकार ने भाजपा के जिला अध्यक्ष पर दर्ज एफआइआर रद नहीं की तो वे सड़कों पर उतरने से परहेज नहीं करेंगे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश गिल, प्रदेश सचिव रीना जेटली, राजिदर मोहन सिंह छीना, सह-मीडिया प्रभारी जनार्दन शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कंधारी और सुखमिदर पिटू मौजूद थे।
महाजन ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने अपने नेताओं और विपक्ष के नेताओं के लिए अलग-अलग नियम निर्धारित किए हैं। बदले की राजनीति के तहत भाजपा नेताओं पर पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कैप्टन सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों को लेकर आवाज उठाते आए हैं। इससे कैप्टन अमरिदर सिंह व कांग्रेस सरकार के नेताओं की बहुत किरकरी हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर यह पर्चा शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में दर्ज किया गया, जबकि इनके अपने नेता व कार्यकर्ता कोरोना वायरस को रोकने के लिए जारी नियमों और कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाते रोजाना देखे जाते हैं। राजनीतिक बदले की भावना से कांग्रेसी नेताओं के इशारे पर पुलिस भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर पर्चे दर्ज कर रही है। प्रदेश में कैप्टन के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार बौखलाहट में ऐसा कर रही है।
उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार अगर यह घटिया राजनीति करने से बाज नहीं आई और दर्ज केस रद नहीं किए गए तो भाजपाई सड़कों पर उतरेंगे। इस अवसर मानव तनेजा, डॉ. राम चावला, संजय कुंद्रा, सतपाल डोगरा, तरुण अरोड़ा, रमन राठोर उपस्थित थे।