राहुल गांधी भाजपा के लिए साबित हो रहे वरदान : मलिक
कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा के लिए एक वरदान साबित हो रहे हैं, क्योंकि उनकी राजनीति कांग्रेस डुबोने में अहम रोल अदा कर रही है।
जासं, अमृतसर : कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा के लिए एक वरदान साबित हो रहे हैं, क्योंकि उनकी राजनीति कांग्रेस डुबोने में अहम रोल अदा कर रही है। देश में मोदी सरकार की सफलता को देखकर कांग्रेस बुरी तरह से बौखला गई है और राहुल गांधी के अध्यक्ष पद को स्थिर करने के लिए उन्हें उनकी बहन प्रियंका गांधी को बैसाखी के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। ये विचार मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान का आगाज करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने अपने घर की छत पर पार्टी का झंडा लगाने के बाद रखे। मलिक ने कहा कि मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान से आगामी लोक सभा चुनावों का बिगुल बज गया है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा, सीनियर नेता र¨जदर मोहन ¨सह छीना, प्रदेश प्रवक्ता केवल कुमार, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेटली, जिला महामंत्री अनुज सिक्का, डा. राम चावला, उपाध्यक्ष पप्पू महाजन, डा. राकेश, सर्बजीत ¨सह शंटी, ज्योति बाला, सचिव मोहित महाजन, एकता वोहरा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा अल्का शर्मा, भाजयुमो के जिला प्रधान गौतम अरोड़ा, अमरजीत कौर, अजय अरोड़ा, द¨वदर पहलवान, तरुण जस्सी आदि मौजूद थे।
हर कार्यकर्ता घर की छत पर लगाएगा पार्टी का झंडा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने कहा कि फरवरी 12 से लेकर 2 मार्च तक देश में हर कार्यकर्ता अपने घर की छत पर भाजपा का झंडा लगाएगा। हरेक कार्यकर्ता यह संकल्प ले कि वे राष्ट्रपुरुष नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए जी-जान से जुट जाएं। विश्व भर में मोदी सरकार की सराहना को देखकर कांग्रेस ने मिलावटी ठगबंधन बनाया है, जिसमें सभी नेता प्रधानमंत मंत्री बनने के सपने देख रहे हैं।