Move to Jagran APP

राजबब्बर बोले- भाजपा ने राफेल डील पर देश को गुमराह किया

अमृतसर पहुंचे राज्यसभा सदस्य राजबब्बर ने कहा कि भाजपा ने राफेल डील के मामले में देश को गुमराह किया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 01:25 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 05:08 PM (IST)
राजबब्बर बोले- भाजपा ने राफेल डील पर देश को गुमराह किया
राजबब्बर बोले- भाजपा ने राफेल डील पर देश को गुमराह किया

जेएनएन, अमृतसर। तीन राज्यों में जीत का परचम लहरा चुकी कांग्रेस राफेल डील पर लगातार भाजपा पर हमलावर रुख अपनाए हुए है। अमृतसर पहुंचे राज्यसभा सदस्य राजबब्बर ने कहा कि भाजपा ने राफेल डील के मामले में देश को गुमराह किया है। अपने साथी को फायदा दिलाने के लिए भाजपा ने 41 हजार करोड़ का घोटाला किया है।

loksabha election banner

एक झूठ को छिपाने के लिए दस झूठ बोले जा रहे हैं। जुमलों की फेहरिस्त में एक और जुमला जुड़ गया है। राजबब्बर ने कहा कि भाजपा का यह कहना कि जज साहब की अंग्रेजी ठीक नहीं है। अदालत में जो दलीलें दी गईं, वह जज साहब समझ नहीं पाए। यह इस देश में पहली बार हुआ है। भाजपा ने अदालत में झूठ पर झूठ बोला।

राजबब्बर ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता को अंधेरे में धकेल दिया है। भाजपा को राम मंदिर का निर्माण तब याद आता है जब चुनाव आने वाले होते हैं। राममंदिर का कोई भी शख्स विरोध नहीं करता। क्या भाजपा यह बताएगी कि आखिर चार साल तक सत्ता में रहकर उन्होंने मंदिर निर्माण की बात क्यों नहीं की।

इसके अलावा जीएसटी से कुछ उत्पादों को बाहर निकालना भी भाजपा का चुनावी स्टंट है। भाजपा याद रखे कि यदि इससे उद्योगपतियों को नुकसान पहुंचा तो कांग्रेस करारा जवाब देगी। आज देश में अस्थिरता का माहौल बन चुका है। इसे अब सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद गुरजीत सिंह औजला, शिक्षा मंत्री ओमप्रकाश सोनी, विधायक सुनील दत्ती डॉ. राजकुमार वेरका, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, विकास दत्त आदि भी उपस्थित थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.