सीकेडी ने खालसा यतीम खाना में करवाया कीर्तन दरबार
550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दीवान के प्रबंधों के अधीन चल रहे खालसा यतीम खाना में कीर्तन दरबार करवाया गया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : चीफ खालसा दीवान की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दीवान के प्रबंधों के अधीन चल रहे खालसा यतीम खाना में कीर्तन दरबार करवाया गया। कीर्तन दरबार में दीवान के अध्यक्ष निर्मल सिंह, धर्म प्रचार कमेटी के मुखी भाग सिंह अणखी, प्रो. हरि सिंह, वरियाम सिंह, अवतार सिंह, गुरचरण सिंह व प्रिंसिपल धर्मवीर सिंह ने सिखों के धार्मिक नेताओं व प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिदर सिंह वेदांती, एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह, बाबा सेवा सिंह खडूर साहिब, बाबा गुरप्रीत सिंह, बाबा अवतार सिंह सुरसिघ की ओर से बाबा नाहर सिंह व बाबा सेवा सिंह रामपरु खेडा वाले भी शामिल हुए।
इस दौरान भाई बलदेव सिंह वडाला, बाबा दर्शन सिंह गुमटाला, डॉ. गुरनाम सिंह पटियाला, बीबी प्रभजोत कौर बटाला व भाई प्रदीप सिंह के जत्थों समेत गुरमति कॉलेज यतीम खाना, भाई वीर सिंह गुरमति विद्यालय और शहीद सिख मिशनरी कॉलेजों के जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन किया। अरदास भाई मोहन सिंह ने की और स्टेज सचिव की जिम्मेवारी रविदर सिंह ने निभाई। इस दौरान तांती साजों की प्रदर्शनी लगाई गई। यहां बीबी किरणजोत कौर, अजीत सिंह बसरा, जसपाल सिंह ढिल्लों, बाबा सुखजीत सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, अजायब सिंह अभियासी व सीकेडी की मैनेजमेंट व अलग अलग स्कूलों के स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।