Move to Jagran APP

51 साल पहले की धोखाधड़ी, 6 साल चली सुनवाई, सीकेडी प्रधान को 5 साल की कैद

धोखाधड़ी के 51 साल पुराने मामले में चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) के प्रधान संतोख सिंह (80) को सीजेएम कोर्ट ने पांच साल कैद और 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 10:10 AM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 09:15 AM (IST)
51 साल पहले की धोखाधड़ी, 6 साल चली सुनवाई, सीकेडी प्रधान को 5 साल की कैद
51 साल पहले की धोखाधड़ी, 6 साल चली सुनवाई, सीकेडी प्रधान को 5 साल की कैद

जेएनएन, अमृतसर। चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) के प्रधान संतोख सिंह (80) को सीजेएम (चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट) आरएस बाजवा ने जमीन की धोखाधड़ी के मामले में पांच साल कैद और 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने इंद्रपाल सिंह नाम के आरोपित को पेश नहीं होने पर भगोड़ा घोषित कर दिया है। धोखाधड़ी का यह मामला 51 साल पुराना है। मामले में अदालत में छह साल सुनवाई चली।

loksabha election banner

वकील अजय कुमार विरमानी ने बताया कि शहीद ऊधम सिंह नगर की गली नंबर 6 निवासी मोहिंदर सिंह के दादा बिशन सिंह और उनके भाई गोपाल सिंह की एयरपोर्ट रोड पर 12 कनाल, 11 मरले जमीन थी। बिसन सिंह की 1950 और गोपाल सिंह की 1940 में मौत हो गई थी।

संतोख सिंह और इंद्रपाल सिंह ने 1967 में उक्त जमीन का फर्जी एग्रीमेंट बनवा लिया और फिर जमीन पर अपना अधिकार होने का दावा करने लगे। वकील ने बताया कि 2005 में मोहिंदर सिंह को इस बारे में पता चला तो 2006 में उक्त आरोपितों के खिलाफ अदालत में सिविल सूट फाइल किया गया। इसमें 2016 में अदालत ने मोहिंदर सिंह के हक में फैसला दिया था।

इस बीच मोहिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत की और पुलिस ने 2009 धोखाधड़ी के आरोप में केस भी दर्ज किया था, लेकिन बाद में पुलिस ने यह कहते हुए एफआइआर खारिज कर दी कि यह सिविल केस है। मोहिंदर सिंह ने 2012 में संतोख सिंह के खिलाफ अदालत में उक्त मामले को लेकर क्रिमिनल केस की अर्जी दायर की थी। मामले में अदालत ने संतोख सिंह को मामले में दोषी मानते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई है।

शिक्षा का प्रचार करता है चीफ खालसा दीवान

चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) 100 साल से भी ज्यादा पुरानी सिखों की धार्मिक संस्था है। संस्था शिक्षा का प्रचार करती है और इसके देश भर में 70 से ज्यादा शिक्षण संस्थान चल रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल व अनाथालय भी चल रहे हैं। देश और विदेश में इसके 500 से ज्यादा सदस्य काम करते हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.