सीकेडी के पूर्व प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा के खिलाफ नोटिस जारी
-आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी, एडीसीपी लखबीर सिंह --- जागरण संवाददाता अमृ
-आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी, एडीसीपी लखबीर सिंह
---
जागरण संवाददाता अमृतसर: चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) के पूर्व प्रधान चरण सिंह चड्ढा के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट कॉर्नर नोटिस जारी क्यिा है। एडीसीपी लखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस को आशका है कि चरणजीत सिंह विदेश भागने की फिराक में है। उसकी फरारी को रोकने के लिए देश के सभी एयरपोर्ट अथॉरिटी को चड्ढा के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि वह किसी भी कीमत पर देश से बाहर न जा सके। एडीसीपी लखबीर सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात को जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने चरणजीत सिंह चड्ढा के खिलाफ महिला से अश्लील हरकतें करने के आरोप में केस दर्ज किया था। महिला का आरोप था कि आरोपी उस पर दबाव बना रहा है कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। हालाकि, इस बारे में वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी। जब वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने चड्ढा और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। चड्ढा के बेटे इंद्रवीर सिंह अदालत से अंतरिम जमानत मिल चुकी है।