Move to Jagran APP

सिविल सर्जन ने गर्भवती की डिलीवरी करते समय कराई वीडियोग्राफी, सार्वजनिक भी की

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के मुखी सिविल सर्जन डा. नवदीप सिंह ने नियमों का घोर उल्लंघन किया। उन्होंने गर्भवती महिला की डिलीवरी करते समय वीडियोग्राफी करवाकर इसे जारी भी कर दिया। विभाग की डायरेक्टर डा. प्रभदीप कौर जौहल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की प्राइवेसी को सार्वजनिक करना अनुचित है।

By Edited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 11:06 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 09:09 AM (IST)
सिविल सर्जन ने गर्भवती की डिलीवरी करते समय कराई वीडियोग्राफी, सार्वजनिक भी की
गर्भवती महिला की डिलीवरी करते हुए डाक्टर।

अमृतसर, जेएनएन।  जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के मुखी सिविल सर्जन डा. नवदीप सिंह ने नियमों का घोर उल्लंघन किया। उन्होंने गर्भवती महिला की डिलीवरी करते समय वीडियोग्राफी करवाकर इसे जारी भी कर दिया। एक मिनट की इस वीडियो में डा. नवदीप सिंह गर्भवती महिला की डिलीवरी करते हुए दिख रहे हैं। सिजेरियन डिलीवरी के दौरान उन्होंने महिला की कोख से शिशु को निकाला और डाक्टर के हवाले कर दिया। महिला का चेहरा भी वीडियो में स्पष्ट रिख रहा है। इसके बाद प्रेस नोट जारी करते हुए अपनी यह कारस्तानी सार्वजनिक की।

prime article banner

मंगलवार को डा. नवदीप ने कुल चार डिलीवरी कीं। उनके साथ अस्पताल की गायनी डाक्टर सितारा, डा. रोमा, डा. गुरपिंदर, डा. मीनाक्षी भी थे। किसी भी वरिष्ठ गायनी डाक्टरों ने वीडियोग्राफी का विरोध नहीं किया। हालांकि हर गायनी डाक्टर को यह मालूम है कि वीडियो नहीं बनाई जा सकती। सिविल सर्जन का ध्यान डिलीवरी की तरफ कम और कैमरे की ओर ज्यादा था। वैसे सिविल अस्पताल में गायनी डाक्टरों की कोई कमी नहीं। मंगलवार को डिलीवरी करवाने वाली महिलाओं की संख्या भी अधिक न थी। ऐसे में सिविल सर्जन फोटोशूट करवाने के चक्कर में यहां पहुंच गए और बुरे फंसे। डा. नवदीप सिंह के कहने पर डिलीवरी की प्रक्रिया का प्रेस नोट, वीडियो व कुछ फोटो मीडिया भी जारी किए गए। इस कारस्तानी का स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है।

विभाग की डायरेक्टर डा. प्रभदीप कौर जौहल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की प्राइवेसी को सार्वजनिक करना अनुचित है। सिविल सर्जन से इसका स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। पहले भी सुर्खियां बटोर चुके हैं डा. नवदीप दरअसल, डा. नवदीप सिंह गायनोकोलाजिस्ट भी हैं। कुछ माह पूर्व भी उन्होंने एक महिला की डिलीवरी की थी। उस दौरान उन्होंने खूब सुर्खियां बंटोरी। उनका मंतव्य यह दर्शाना था कि एक सिविल सर्जन डिलीवरी भी कर रहा है यानी खूब काम कर रहा है। विशेष रिसर्च के लिए ही की जा सकती है वीडियोग्राफी किसी विशेष रिसर्च के लिए कुछ डाक्टर डिलीवरी के दौरान की वीडियोग्राफी करवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी पहले गर्भवती महिला एवं उसके पारिवारिक सदस्यों की स्वीकृति लेना अनिवार्य है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.