Move to Jagran APP

कठुआ में नया पुल बनने से बढ़ेगा शहर का व्यापार

। जम्मू-कश्मीर में बन रहे नए पुलों से सड़क मार्ग काफी सुविधाजनक हो जाएगा। इससे सफर करने वाले यात्रियों का समय भी बचेगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 11:32 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 06:13 AM (IST)
कठुआ में नया पुल बनने से बढ़ेगा शहर का व्यापार
कठुआ में नया पुल बनने से बढ़ेगा शहर का व्यापार

कमल कोहली, अमृतसर

loksabha election banner

जम्मू-कश्मीर में बन रहे नए पुलों से सड़क मार्ग काफी सुविधाजनक हो जाएगा। इससे सफर करने वाले यात्रियों का समय भी बचेगा। सफर कम समय में पूरा होने से लोगों को भी फायदा होगा और व्यापार भी अधिक प्रफुल्लित होगा। पहले जहां जाम लगने से समय की बर्बाद होती थी, अब कुछ ही क्षणों में वाहन आसानी से पुलों को पार कर गंतव्य की ओर निकल जाएंगे।

समय की बचत होगी : अनिल कुमार

अमृतसर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि पुलों के निर्माण से पहाड़ी क्षेत्रों का मार्ग काफी सरल हो जाता है। समय की बचत भी होती है। अमृतसर से जम्मू कश्मीर में काफी सामान जाता है। पुलों का निर्माण होने से अब समय की बचत होगी।

व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा: दिनेश आहूजा

डिस्ट्रीब्यूटर दिनेश आहूजा ने कहा कि कम समय में सफर पूरा होने से व्यापार प्रफुल्लित होगा। अमृतसर से काफी संख्या में लोग जम्मू-कश्मीर में जाते हैं। कई बार समय की बर्बादी के कारण लोगों का लिक इन मार्गों से टूट जाता है। अब नए पुल बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

सब्जियों व फलों का आयात-निर्यात बढे़गा: चरणजीत सिंह बतरा

अमृतसर सब्जी मंडी के प्रधान चरणजीत सिंह बतरा ने जम्मू मार्ग से काफी सब्जियों व फलों का आदान- प्रदान होता है, यह और बढ़ेगा। कई बार यह सामान मार्ग में जाम लगने से खराब हो जाता है। अब जम्मू में नए पुलों के निर्माण हो रहे हैं। उससे व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।

पंजाब के व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा : धर्मवीर जैन

आर्टिफिशियल ज्यूलरी व्यापारी धर्मवीर जैन ने कहा कि पुल का निर्माण होने से जम्मू कश्मीर के लोगों को ही नहीं बल्कि पंजाब के व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। जाम में फंसने की समस्या से राहत मिलेगी।

कम समय में पूरा होगा सफर : राज वधवा

शाल व्यापार राज वधवा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर व पंजाब के बीच काफी व्यापार होता है। ऐसे पुलों के निर्माण से सफर सुगम होगा। पहले सफर पूरा करने में जितना समय लगता था, अब अब उससे कम लगेगा।

अमृतसर के लोगों को भी फायदा होगा: अशोक कपूर

व्यापारी अशोक कपूर ने कहा कि अमृतसर के लोगों को काफी फायदा होगा। लोगों को डीजल व पेट्रोल की बचत होगी। भीड़ से वाहन न निकलने से दुर्घटनाएं भी कम होंगी। समय की काफी बचत होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.