Move to Jagran APP

भाजपा वर्कर तोड़ेंगे कांगेस के झूठ का तिलिस्म : धनखड़

हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता ओम प्रकाश धनकड़ ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल नागरिकता संशोधन कानून पर झूठ और भ्रम फैला देश में आतंक का माहौल पैदा करने में लगे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 01:19 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 06:11 AM (IST)
भाजपा वर्कर तोड़ेंगे कांगेस के झूठ का तिलिस्म : धनखड़
भाजपा वर्कर तोड़ेंगे कांगेस के झूठ का तिलिस्म : धनखड़

जागरण संवाददाता, अमृतसर : हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल नागरिकता संशोधन कानून पर झूठ और भ्रम फैला देश में आतंक का माहौल पैदा करने में लगे हैं। भाजपा वर्कर सीएए के विरोध का तिलिस्म तोड़ कर लोगों को इसकी सच्चाई बताएंगे। धनखड़ ने यह बात शनिवार को भाजपा कार्यालय खन्ना स्मारक में आयोजित हुई नागरिकता कानून संवाद कार्यशाला में कही। पार्टी के जिला प्रधान सुरेश महाजन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य व पार्टी के प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक ने मुख्य मेहमान का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. बलदेव प्रकाश, प्रदेश महासचिव राकेश गिल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी, केवल गिल और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रीना जेटली भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जब कोई हमारे परिवार में कोई किसी को गुमराह करता है तो हमारी जिम्मेवारी अपने पारिवारिक सदस्यों को समझाने की है। देश हमारा परिवार है और कांग्रेस व उसके सहयोगी दल मुस्लमानों को एनसीआर पर उनकी नागरिकता खत्म होने का भय दिखा रहे हैं। भाजपा वर्करों का काम उन लोगों तक पहुंच कर इसकी सच्चाई बताना है और यह तभी होगा जब उन्हें इसकी पूरी जानकारी होगी।

नागरिकता कानून पंजाब में लागू नहीं करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह उन लोगों के लिए है जो पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धर्म के नाम पर पीड़ित हैं। क्या कैप्टन चाहते हैं कि गुरुद्वारा करतारपुर साहिब पर पत्थर फैंकने और पाकिस्तान में सिखों की हत्या करने वालों को एक साथ भारत की नागरिकता दी जाए।

उन्होंने कहा कि सीएए नया कानून नहीं बल्कि मुस्लिम देशों के पीड़ितों को नागरिकता देने के लिए नागरिकता कानून 1955 में संशोधन है। सोनिया गांधी को भी इसी कानून के तहत ही राजीव गांधी के साथ शादी के बाद नागरिकता दी गई और मुस्लमानों के लिए भी नागरिकता कानून 1955 के तहत रास्ता खुला है। कांग्रेस एनसीआर की बात करती है तो उसकी अभी चर्चा भी नहीं हुई जबकि एनपीआर का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी ने ही साल 2010-11 में इसकी शुरुआत कर डिटेंशन सेंटर बनाए थे। यह रहे कार्यशाला में मौजूद

इस अवसर पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश शर्मा, आनंद शर्मा, जिला महामंत्री डॉ. राम चावला, राजेश कंधारी, जनार्दन शर्मा, हरविदर संधू, जरनैल सिंह ढोट, सरबजीत शन्टी, मीनू सहगल, अलका शर्मा, गौतम अरोड़ा, मानव तनेजा, गौरव भंडारी, तरुण अरोड़ा, कमल नयन शर्मा, कपिल शर्मा, राकेश महाजन, संदीप बहल, रोमी चोपड़ा, सुशील देवगन तथा गुरमुख बल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.