प्रकाश पर्व पर ईसाई भाईचारे ने दी बदाई
जागरण संवाददाता, अमृतसर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बिशप डा. फ्रेंको मुलकन और सल
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Nov 2017 08:50 PM (IST)Updated: Fri, 03 Nov 2017 08:50 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बिशप डा. फ्रेंको मुलकन और सलाहकार अमनदीप गिल ने लोगों के नाम बधाई का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी सिखों के पहले गुरु थे जिन्होंने वहम-भ्रमों में फंसे लोगों को सीधा रास्ता दिखाते हुए 550 साल पहले दुनिया को सरबत दे भले और किरत करने का संदेश दिया। गुरु नानक देव जी ने इंसानियत के भले के लिए चार उदासियां करके भूले-भटके लोगों को रास्ता दिखाया और भाईचारे की सांझ का उपदेश दिया। आज हम सभी को उसी उपदेश पर चलने की जरुरत है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें