चिट-फंड कंपनी पर लाखों की ठगी का आरोप
छेहरटा के लोगों ने एक चिट-फंड कंपनी पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है।
संवाद सूत्र, छेहरटा (अमृतसर) : छेहरटा के लोगों ने एक चिट-फंड कंपनी पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि कंपनी ने मिलीभगत कर अपने करीबियों के इनाम निकलवा दिए। जब कंपनी के मालिक ने लोगों की नहीं सुनी तो सैकड़ों लोगों ने बारिश में शुक्रवार की शाम छेहरटा थाने में पहुंच कर अपनी शिकायत की। दूसरी तरफ छेहरटा थाना के प्रभारी हरीश बहल ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि लोगों का आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने मिलीभगत कर बड़े इनाम अपने करीबियों के निकलवा दिए हैं।
छेहरटा निवासी अशोक कुमार, साहिल कुमार, अमृतपाल ¨सह, आकाशदीप ¨सह, सु¨रदर कौर, पलकप्रीत ¨सह, जगजोत ¨सह, गुरजीत ¨सह, गुरमुख ¨सह, बलकार ¨सह आदि ने छेहरटा थाने में बताया कि एक कंपनी ने कुछ साल पहले इलाके के लोगों के साथ मिलकर चिट फंड योजना शुरू की थी। प्रत्येक व्यक्ति को 15 सौ रुपये महीना देना होता था। उक्त लोगों ने बताया कि कुछ समय तक तो स्कीम ठीक चलती रही। लेकिन कुछ समय पहले उन्हें संदेह होने लगा कि कंपनी के अधिकारी मिलीभगत कर अपने करीबियों के इनाम निकलवा कर उन्हें लाभ दे रहे हैं। इस बाबत कुछ लोगों ने कंपनी के एक अधिकारी के साथ बात भी की थी। पीड़ित लोगों ने बताया कि वीरवार की शाम कंपनी ने नारायणगढ़ में ड्रा निकालने के लिए लोगों को आमंत्रित किया था। इस बीच कंपनी ने जो ड्रा निकाले वह सभी उनके करीबियों के निकले। पीड़ित लोगों ने आरोप लगाया कि कंपनी के अधिकारियों ने लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। डेढ़ सौ से ज्यादा शिकायतकर्ताओं ने सीएम अम¨रदर ¨सह और डीजीपी सुरेश अरोड़ा को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।