नारियल पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर्व मनाया
चौक पासिया स्थित प्राचीन मंदिर श्री जयकृष्णियां में नारियल पूर्णिमा और रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।
संवाद सहयोगी, अमृतसर : चौक पासिया स्थित प्राचीन मंदिर श्री जयकृष्णियां में नारियल पूर्णिमा और रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी को नारियल और राखी बांध कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भगवान श्री कृष्ण महाराज के भजनों का गायन करते हुए महिलाओं ने ठाकुर जी के विग्रह को राखी बांधकर अपनी रक्षा की कामना की। इस मौके पर महंत सागर मुनि शास्त्री ने नारियल पूर्णिमा और रक्षाबंधन के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य अपना नाता ईश्वर के साथ जोड़ लेता है तो उसके जीवन की रक्षा ईश्वर स्वयं करते हैं। यह त्यौहार जय कृष्णियां संप्रदाय में पविता पर्व के नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर डॉ. सुदेश शर्मा, गौतम सरीन, देवदास, राजेश मैनी आदि मौजूद थे।