दहेज प्रताड़ना में पति सहित तीन पर केस
महिला थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 06:06 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:26 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : महिला थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआइ इंद्र सिंह ने बताया कि नैन्सी मेहरा के बयान पर पुलिस ने होशियारपुर के बस अड्डा के पास रहने वाले उसके पति मेक्स भाटिया, ससुर मुकेश भाटिया और सास इंदू भाटिया के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी मेक्स के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद पति ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें