सुखबीर बादल ने कहा, पंजाब में बाढ़ के लिए कैप्टन अमरिंदर सरकार जिम्मेदार
शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब में बाढ़ के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार जिम्मेदार है।
अमृतसर, जेएनएन। शिरोमएिा अकाली दल के अध्यक्ष व सांसद सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। बाढ़ के कारण जनता मुश्किल में है, लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास बाढ़ पीडि़तों की समस्या सुनने के लिए समय ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हुई अवैध माइनिंग ही बाढ़ का मुख्य कारण है।
सुखबीर अपनी पत्नी केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुचे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 660 करोड़ रुपये पंजाब को दिए हैं, लेकिन कैप्टन सरकार ने इसमें से एक भी पैसा बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए खर्च नहीं किया है। ऐसा लगता है जैसे यह पैसा कहीं और खर्च कर दिया गया है। इसलिए और पैसे प्रभावितों के लिए मांगे जा रहे हैं।
एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि कैप्टन सरकार ने रेत बजरी के उपर कांग्रेसी गुंडा टैक्स लगाया हुआ है। जिस के चलते करतारपुर कॉरिडोर का काम रुक गया है। ठेकेदारों ने गुंडा टैक्स के रोष में हड़ताल शुरू कर दी है। पंजाब के लिए आवाज उठाने के दावे करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू अब घर में क्यों बैठे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: जंजीरों में बंधी युवती ने किए सनसनीखेज खुलासे, बोली-बड़े घर की लड़की ने धकेला दलदल में
सिख लड़की के अपहरण की निंदा
सुखबीर ने पाकिस्तान नागरिक द्वारा एक सिख लड़की का अपहरण कर उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा यकीनी बनानी चाहिए।
यह भी पढ़ेंं: कृष्ण भक्त विदेशी बाला बनी भारतीय युवक की प्रेम दीवानी, फिर जन्माष्टमी पर उठाया ऐसा कदम
करतारपुर कॉरिडोर पर केंद्र गंभीर : हरसिमरत
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि केंद्र सरकार करतारपुर कॉरिडोर समय पर मुकम्मल करवाने के लिए पूरी तरह गंभीर है। इस काम को तय समय पर पूरा करवाने के लिए पंजाब सरकार को भी पूर्ण सहयोग देना चाहिए।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें