दहशत फैलाने के लिए चलाई गोलियां, केस
खलचियां के कलेर घुमान गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने मखनद्दीन के गांव में घुसकर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 06:44 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 06:44 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : खलचियां के कलेर घुमान गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने मखनद्दीन के गांव में घुसकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एएसआइ बलजिदर सिंह ने बताया कि गोलियां चलाने वालों की पहचान करवाई जा रही है। मखनद्दीन ने खलचियां थाने की पुलिस को बताया कि 30 अक्तूबर की शाम वह अपने खेत में काम कर रहा था। इस बीच दो आरोपित कार में सवार होकर उसके पास पहुंचे और अपनी पिस्तौल से उसकी तरफ फायर करने लगे। उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। कुछ देर बाद जब वह अपने परिवार के साथ वहां पहुंचा तो आरोपित कार में सवार होकर फरार हो चुके थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें