बीएसएफ ने लगाया कैंप, 350 मरीजों का चेकअप
अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहते सीमावर्ती गांवों के लोगों की सुरक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल पूरी तरह से तत्पर है। सीमा सुरक्षा बल की 32वीं वाहिनी द्वारा सीमावर्ती गांव जगदेव खुर्द में लगाए मेडिकल कैंप के दौरान डीआइजी जेएस ओबराय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मानवता की सेवा प्रत्येक इंसान का फर्ज बनता है। इसलिए सभी को मानवता की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर 32वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रणय कुमार ने बताया कि कैंप में सीमा सुरक्षा बल की डॉ. नेहा, सिविल अस्पताल से पहुंचे। डॉ. अमोल, डॉ. पंकज भाटी द्वारा करीब 350 मरीजों का मेडिकल चेकअप कर उन्हें मुफ्त दवाएं वितरण की गई।
संवाद सहयोगी, अजनाला : अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहते सीमावर्ती गांवों के लोगों की सुरक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल पूरी तरह से तत्पर है। सीमा सुरक्षा बल की 32वीं वाहिनी द्वारा सीमावर्ती गांव जगदेव खुर्द में लगाए मेडिकल कैंप के दौरान डीआइजी जेएस ओबराय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मानवता की सेवा प्रत्येक इंसान का फर्ज बनता है। इसलिए सभी को मानवता की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर 32वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रणय कुमार ने बताया कि कैंप में सीमा सुरक्षा बल की डॉ. नेहा, सिविल अस्पताल से पहुंचे। डॉ. अमोल, डॉ. पंकज भाटी द्वारा करीब 350 मरीजों का मेडिकल चेकअप कर उन्हें मुफ्त दवाएं वितरण की गई। इस अवसर पर जगदेव ¨सह, शाम सुंदर, गुरचरण ¨सह, दीपक तिवाड़ी, गौतम, परमानंद, हिमांशु आदि मौजूद थे।