विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में अटारी बॉर्डर से BSF ने पाकिस्तानी युवक को किया गिरफ्तार, क्यों आया भारत? पूछताछ में जुटी पुलिस 

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:12 PM (IST)

अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर बीएसएफ ने एक 21 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद अवैस को संदिग्ध गतिविधियों के चलते गिरफ्तार किया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।

BSF ने पाकिस्तानी युवक को किया गिरफ्तार। फोटो जागरण

BSF ने पाकिस्तानी युवक को किया गिरफ्तार। फोटो जागरण

HighLights

  1. बीएसएफ ने अटारी सीमा पर पाकिस्तानी युवक को किया गिरफ्तार।

  2. संदिग्ध गतिविधियों के कारण मोहम्मद अवैस को पकड़ा गया।

  3. पुलिस घुसपैठ के उद्देश्य को लेकर गहन पूछताछ कर रही।

संवाद सहयोगी, अटारी (अमृतसर)। अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 100वीं बटालियन के जवानों ने बीओपी पुल मोरां के पास से एक 21 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को काबू किया है। उसकी पहचान मोहम्मद अवैस पुत्र इलियास मुहम्मद के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान के फैसलाबाद जिले के गांव बाठ का रहने वाला बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, सीमा पर ड्यूटी कर रहे बीएसएफ के जवानों को उक्त युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसके बाद जवानों ने उसे काबू कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद बीएसएफ ने पाकिस्तानी नागरिक को थाना घरिंडा पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि वह सीमावर्ती क्षेत्र में किस उद्देश्य से पहुंचा था। उसके सीमा क्षेत्र में आने के कारणों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।