हाउ¨सग बोर्ड कालोनी में कारों के टूटे शीशे
जागरण संवाददाता, अमृतसर : पॉश इलाके रंजीत एवेन्यू की हाउ¨सग बोर्ड कालोनी में शनिवार की
जागरण संवाददाता, अमृतसर : पॉश इलाके रंजीत एवेन्यू की हाउ¨सग बोर्ड कालोनी में शनिवार की सुबह एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर कारों के शीशे तोड़ डाले। इलाके के लोगों ने बताया कि युवक पुरानी रंजिश के चलते कालोनी के लोगों को किसी ना किसी बात को लेकर परेशान कर रहे हैं। इस बारे में रंजीत एवेन्यू पुलिस चौकी में लड़का माफी भी मांग चुका है। लेकिन उसकी आपराधिक गतिविधियों के चलते कालोनी परेशान हो रही है।
हाउ¨सग बोर्ड कालोनी निवासी समीर अरोड़ा, ¨प्रस ने बताया कि कुछ दिन पहले कालोनी के बाहर रहने वाले एक युवक के साथ इलाके के लोगों का विवाद हो गया था। उन्होंने लड़के के खिलाफ शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने लड़के को थाने बुलाकर समझाया और साथ में उससे माफीनामा भी लिया था। तीन दिन पहले वह किसी काम से घर से बाहर गए थे तो लड़का दातर लेकर उनके पीछे दौड़ा था। उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपना बचाव किया। लड़का उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकियां दे रहा है। शुक्रवार की रात उन्होंने अपनी कारें घरों के नीचे पार्क की थी। शनिवार सुबह देखा कि दो कारों के शीशे पत्थर मारकर तोड़े हुए थे। उन्होंने तुरंत घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। एएसआई सतनाम ¨सह ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की है। युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।